आज कल तो इंटरनेट व्हाट्स-अप का जमाना है सब कुछ fast हो जाता है।
लेकिन 1977 की तो बात ही अलग थी। राकेश को कई महीने लग गए थे लड़की से बात करने में। राकेश ने कॉलेज में एक लड़की को देखा। लड़की बहुत खूबसूरत थी। राकेश को ऐसा लगा जैसे उसने आसमान से उतरी हुई अप्सरा को जमीन पर देख लिया हो। राकेश को पहली नज़र में ही उससे प्यार हो गया। भारत के प्रेजिडेंट श्री फकरुद्दीन अली अहमद का देहांत 11 फ़रवरी 1977 को होने की वजह से कॉलेज की जल्दी छुट्टी हो गई वो लड़की कॉलेज से अपने घर जा रही थी। रास्ते में राकेश ने उस लड़की से बात करने की हिम्मत की
सुनो, में आप से प्यार करता हूँ ?
ये सुन कर लड़की रुकी और राकेश की तरफ देखने लगी
क्या आप भी मुझे प्यार करती हो ?
लड़की ने कहा नहीं, आई एम सॉरी
राकेश ने एक महीने में जितनी बार भी Do you love me ? पूछा लड़की ने हर बार इंकार किया।
राकेश के प्यार का वास्तविक चेप्टर तो क्लोज हो गया। अब राकेश रात को उसके सपने देखता और दिन में हर सपने को अपनी डायरी में लिख देता।
No comments:
Post a Comment