Sunday, January 18, 2015

Dream

राकेश सपने में लड़की के साथ कही जा रहा था,  लेकिन जगह लड़की को ही पता थी। 
इसलिए राकेश ने लड़की से पूछा "टिकेट कहा का लूँ ?"
लड़की ने कहा मेडिकल स्टोर का ले लो। 

Monday, January 12, 2015

Dream

सपने में लड़की ने कहा मेरे भाई तुम्हे देख लेंगे तो क्या होगा। 
राकेश ने कहा वो मुझे मार देंगे। 
लड़की के मुह से  "आह" निकल गई।   

Saturday, January 10, 2015

Dream

राकेश को सपने में वो लड़की मिली 
राकेश ने कहा अपनी भाभी से कहो  की वो हमारी शादी कराने में मदद करे । 
मै नहीं कह सकती अपनी भाभी से जो कुछ करना है तुम्ही करो। 

Thursday, January 8, 2015

Dream

सपने में उस लड़की की सहेली मिली 
राकेश ने पूछा  "तुम्हारी दोस्त बार-बार यही कहती है की,  वो मुझे प्यार नहीं करती"।  
 लड़की की सहेली ने कहा "भाई वो बहुत सीधी लड़की है अपने परिवार से से बहुत डरती है"। 
सपने में राकेश की माँ और राकेश को लड़की और उसकी दादी मिली
माँ और दादी में बात हुई।
फिर माँ और दादी कहीं चली गई।
लड़की ने कहा "तुम्हारी माँ ने मेरी दादी से लड़का दे कर  लड़की लेने की बात क्यों की ?
राकेश ने कहा "मुझे नहीं पता" 
सपने में राकेश ने उस लड़की को अपने दोस्त के बारे में बताया।  
लड़की ने कहा "मुझे नहीं अच्छा  लगता तुम्हारा दोस्त, बहुत ज्यादा इतराता है"। 
"अरे वो ऐसा ही है"  राकेश ने कहा 

Wednesday, January 7, 2015

राकेश सपने में उस लड़की के घर पहुँच गया। 
लड़की ने स्माइल के साथ नमस्ते की। 
राकेश ने नमस्ते का उत्तर दिया। 
लड़की चाय बना कर लाई और चाय राकेश को दी। 
राकेश ने चाय पी। 
फिर आँख खुल गई। 

Tuesday, January 6, 2015

Dream

राकेश को सपने में मिली लड़की 
राकेश ने लड़की के नाम के  विजिटिंग कार्ड दिए। 
लड़की ने  विजिटिंग कार्ड  पढ़ कर कहा नाम की स्पेलिंग भी नहीं आती। 
राकेश ने सही स्पेलिंग पूछी 
लड़की ने सही स्पेलिंग बता दी 

Dream

राकेश को सपने में मिली लड़की 
राकेश ने कहा चिराग ले कर ढूँढूँगा तब भी मुझे तुम्हारे जैसी लड़की नहीं मिलेगी 

Dream

राकेश को सपने में मिली लड़की 
राकेश ने कहा अपने पापा से कह दो की वो तुम्हारी शादी मेरे साथ कर दें 
लड़की ने कहा "क्या कोई लड़की कह
सकती है अपने पापा से ?"

Dream

राकेश को सपने में मिली लड़की
राकेश ने कहा चीकू खाओगी 
लड़की ने कहा "नहीं"
राकेश ने चीकू वहीँ छोड़ दिए 
फिर लड़की ने पूछा चीकू कहाँ गए ?
तुमने नहीं खाए तो मेने वहीँ छोड़ दिए 
लड़की ने कहा "तुम खा लेते"

Dream

राकेश को सपने में मिली लड़की 
राकेश ने एक रुपया भिखारी को दे दिया 
लड़की ने कहा क्या सिविक्स नहीं पढ़ी ?

Dream

राकेश को सपने में मिली वो लड़की 
तुम्हे कोनसा गाना पसंद है ?
लड़की ने कहा "फूल तुम्हे भेजा है खत में"।  

Dream

सपने में राकेश ने उस लड़की से पूछा 
तुम इतनी खूबसूरत कैसे हो ?
मेरी माँ कश्मीर की है इसी लिए मै खूबसूरत हूँ लड़की ने जबाब दिया 

Dream

सपने में राकेश की तारीफ कर रही थी  लड़कियां की ये लड़का किसी लड़की की तरफ नहीं देखता। 

DREAM

राकेश को सपने में वो लड़की मिली। 
Do you love me ?
लड़की ने कहा "नहीं"
फिर तुमने होली पर मेरे उपर पानी क्यों डाला था ?
लड़की ने कहा "वो तो गुलाल के नशे की वजह से डाल  दिया था "  

Monday, January 5, 2015

DREAM

 

 राकेश को सपने में वो लड़की मिली तो उसने पूछा 

तुम मुझे प्यार करती हो ?

लड़की ने कहा "नहीं"। 

फिर मुझ से बात क्यों करती हो ?

बात तो वैसे ही कर लेती हूँ इंसानियत के नाते की।    

DREAM

सच में तो ये हो न सका लेकिन सपने में राकेश ने उस लड़की को प्रेम पत्र दे दिया।
आप ने मेरे पत्र का जबाब नहीं दिया ?
क्या जबाब देती मुझे तो पत्र पढ़ कर बुखार हो गया था।
क्या आप मुझे प्यार करती हो ?
लड़की ने कहा नहीं लेकिन न जाने……  हंस कर आई आम सॉरी क्यों बोल गई ?

Sunday, January 4, 2015

It is just Imagination

आज कल तो इंटरनेट व्हाट्स-अप का जमाना है सब कुछ fast हो जाता है।

 लेकिन 1977 की तो बात ही अलग थी। राकेश को कई महीने लग गए थे लड़की से बात करने में।  राकेश ने कॉलेज में एक लड़की को देखा।  लड़की बहुत खूबसूरत थी। राकेश को ऐसा लगा जैसे उसने आसमान से उतरी हुई अप्सरा को जमीन पर देख लिया हो। राकेश को पहली नज़र में ही उससे प्यार हो गया। भारत के प्रेजिडेंट श्री फकरुद्दीन अली अहमद का देहांत 11 फ़रवरी 1977 को होने की वजह से कॉलेज की जल्दी छुट्टी हो गई वो लड़की कॉलेज से अपने घर जा रही थी। रास्ते में राकेश ने उस लड़की से बात करने की हिम्मत की 

सुनो, में आप से प्यार करता हूँ ?

ये सुन कर लड़की रुकी और राकेश की तरफ देखने लगी  

क्या आप भी मुझे प्यार करती हो ?

लड़की ने कहा नहीं, आई एम सॉरी 

राकेश ने एक महीने में जितनी बार भी Do  you love me ? पूछा  लड़की ने हर बार इंकार किया। 

राकेश के प्यार का वास्तविक  चेप्टर तो  क्लोज हो गया। अब राकेश रात को उसके सपने देखता और दिन में हर सपने को अपनी डायरी में लिख देता।